फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी शिमला स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के दूरसंचार प्रशिक्षण केंद्र कसुम्पटी में सोमवार को हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण केंद्र के कमान अधिकारी उप कमांडेंट (संचार) नरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पखवाड़े का शुभारंभ किया। कमान अधिकारी ने कहा कि विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी देश की व्यापक संपर्क भाषाओं में से एक है। सरकारी कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग से राजभाषा के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी कर्मचारियों, जवानों और प्रशिक्षुओं से दैनिक कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण केंद्र में 4 अक्तूबर तक मनाए जा रहे हिंदी पखवाड़े के दौरान स्टाफ और प्रशिक्षुओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें अंग्रेजी-हिंदी अनुवाद, पत्र लेखन, निबंध लेखन और वाद-विवाद प्रतियोगिता समेत कई गतिविधियां शामिल हैं। हिंदी पखवाड़े के पहले दिन अंग्रेजी-हिंदी अनुवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षण केंद्र के स्टाफ और प्रशिक्षुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर सहायक कमांडेंट (संचार) प्रमोद कुमार सहित प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारी, जवान, अन्य कार्मिक और प्रशिक्षु उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें