शिमला। सनातन धर्म सभा की ओर गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित भक्तमाल कथा के छठे दिन शुक्रवार को संतों के अटूट प्रेम की कथा सुनाई। इस दौरान कथावाचक निंबार्कीय वैष्णवाचार्य ने कथा के मध्य तीन भागवत प्राप्त पुरुषों की चर्चा की। उन्होंने बताया कि भक्तमाल में ध्रुव, प्रहलाद, अमरीश मीराबाई, कबीर दास, नरसी मेहता, तुलसीदास जैसे संतों की भक्ति और भगवान के साथ उनके प्रेम संबंधों की दिव्या कथाएं हैं जिनके श्रवण करने से अंहकार का नाश होता है। सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि यह कथा 27 अप्रैल तक रोजाना शाम 4:30 से 6:00 बजे तक चलेगी। संवाद