फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दुलैहड़ में घर से साथ लगाए अफीम के 423 पौधे नष्ट किए, पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

Wed, 27 Mar 2024 02:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

टाहलीवाल पुलिस को बुधवार सुबह गुप्त सूचना मिली कि दुलैहड़ गांव में एक घर के पास बड़े स्तर पर अफीम की खेती की गई है। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम बताए गए स्थान पर पहुंची। 
विज्ञापन
अफीम के 423 पौधे नष्ट किए, - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना टाहलीवाल पुलिस ने दुलैहड़ गांव में एक घर के पास अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से अफीम के 423 पौधे बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने रेखा देवी पत्नी कुलविंद्र निवासी दुलैहड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार टाहलीवाल पुलिस को बुधवार सुबह गुप्त सूचना मिली कि दुलैहड़ गांव में एक घर के पास बड़े स्तर पर अफीम की खेती की गई है। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम बताए गए स्थान पर पहुंची। मौके पर देखा कि घर के पास खेत में तैयार की गई क्यारियों में अफीम के पौधे लगे हुए हैं। इसके बाद पौधों को तुरंत नष्ट किया गया। पौधों की गिनती कर पर संख्या 423 पाई गई। पुलिस टीम ने सभी पौधे जब्त कर लिए। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि मामले की जांच जारी है। क्षेत्र में नशे की बुराई को पनपने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें