फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमियाना अस्पताल सड़क की हालत सुधारें : तंवर

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। हिमाचल किसान सभा के राज्य अध्यक्ष डॉ. कुलदीप तंवर ने भट्ठाकुफर-चमियाना अस्पताल मार्ग की हालत सुधारने की मांग की है। इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन आवाजाही करते हैं। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग द्वारा सुरक्षा संबंधी आवश्यक उपायों की अनदेखी किए जाने से लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। बीते दिन भी एक टेंपो ट्रैवलर पेड़ के नीचे आने से बच गया। वाहन में कई मरीज और तीमारदार सवाल थे। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान वैज्ञानिक मानकों का समुचित पालन नहीं किया है। कटिंग के बाद जहां रिटेनिंग वॉल, ढलानों का स्थिरीकरण, उचित जल निकासी व्यवस्था और अन्य सुरक्षा उपाय किए जाने चाहिए थे, वहां कार्य अधूरा छोड़ दिया जिसके परिणामस्वरूप इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से सड़क की हालत सुधारने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें