शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल संजौली में बुधवार को अंगदान जागरूकता शिविर लगाया गया। विद्यार्थियों ने अंगदान करने की शपथ भी ली। स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन हिमाचल की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोटो के ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर नरेश और आईईसी कंसल्टेंट रामेश्वरी ने कहा कि ऑर्गेनाइजेशन की ओर से लोगों को अंगदान के बारे में जानकारी दी। बताया कि अंगदान जन जागरूकता अभियान एक जुलाई से शुरू होगा और तीन अगस्त इंडियन ऑर्गन डोनेशन डे तक चलेगा। बताया कि सोटो हिमाचल की ऑफिशल वेबसाइट www.sotto himachal.in के तहत अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे अंगदान करने के लिए शपथ पत्र भर सकता है। अभी तक प्रदेशभर से करीब 1000 से अधिक लोगों ने अंगदान का शपथ पत्र भरा है। संवाद