फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: यूको मैराथन में बताया रक्तदान का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अंचल कार्यालय शिमला की ओर से शनिवार को यूको बैंक के 82वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंचल प्रमुख एवं यूको बैंक के उपमहाप्रबंधक प्रदीप आनंद केसरी ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे यूको मैराथन के साथ हुई। मैराथन ऐजी चौक से क्लार्क होटल और क्लार्क होटल से रिज मैदान तक आयोजित की गई। इसमें शिमला शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों को रक्तदान के महत्व के बारे में बताया गया। यूको बैंक की ओर से रेडक्रॉस सोसायटी शिमला और दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला के सहयोग से रिज मैदान पर रक्तदान शिविर भी लगाया गया। शिविर में 40 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर गेयटी थियेटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अंचल शिमला के अधीन शाखाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें