शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हिमाचल विश्वविद्यालय इकाई के मंत्री आशीष शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ईसी की बैठक में शामिल होने आए सदस्यों को मांगपत्र सौंपा। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति को धरातल पर लागू करने, विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, सुरक्षा कर्मियों और पुलिस कर्मियों की संख्या में वृद्धि करने, नई बसों की खरीद जल्द कर छात्रों को बेहतर परिवहन सुविधा देने की मांग की गई। इसके साथ छात्र संघ चुनाव बहाल करने का आग्रह भी किया। आशीष ने गैर शिक्षकों के पदों को जल्द भरने, विवि के ईआरपी सिस्टम में सुधार लाने, नए छात्रावासों के निर्माण कार्य को शुरू करने और छात्रावासों में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग के साथ ही प्रवेश में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को आरक्षण की सुविधा देने की मांग की। ब्यूरो