अक्षित शर्मा सेना में लेफ्टिनेंट
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के ढटवाल क्षेत्र के बिझड़ी गांव के अक्षित शर्मा का चयन भारतीय सेवा में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। आईएमए देहरादून में शनिवार को पासिंग आउट परेड के बाद अक्षित शर्मा को उनके माता-पिता ने कंधों पर स्टार लगाकर देश सेवा के लिए समर्पित किया। इन गौरवमय क्षणों के दौरान परिवार के सदस्य नीलम शर्मा, नमन शर्मा, रिधि व रिदुल शर्मा भी मौजूद रहे। बेटे की कामयाबी से न केवल परिवार बल्कि समूचा क्षेत्र गौरवान्वित है। अक्षित ने स्कूली शिक्षा सैनिक स्कूल सुजानपुर से की। वर्ष 2021 में एनडीए की परीक्षा पास कर नेशनल डिफेंस अकेडमी खड़कवासला पुणे में प्रवेश लिया। तीन वर्ष की कठिन ट्रेनिंग के बाद जनवरी 2024 में आईएमए देहरादून में आए। अक्षित के पिता केवल शर्मा रावमाप बिझड़ी में बतौर केमिस्ट्री लेक्चरर सेवाएं दे रहे हैं। माता अंजु कुमारी निजी स्कूल में शिक्षिक हैं। अक्षित ने सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार और अध्यापकों के सही मार्गदर्शन को दिया।