फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: पांवटा साहिब के वतन शर्मा भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट, मां का सपना हुआ पूरा

Sat, 11 Dec 2021 08:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

शनिवार को देहरादून आईएमए में पास आउट हुए वतन शर्मा समेत 319 युवा भारतीय सेना का हिस्सा बने। वतन शर्मा (22)के सेकंड लेफ्टिनेंट बनने पर परिजनों व पांवटा साहिब क्षेत्र में खुशी की लहर है। पांवटा साहिब वार्ड तीन निवासी दंपति स्व. नीरज शर्मा व विजय शर्मा के पुत्र ने गुरुकुल स्कूल हरियाणा से जमा दो कक्षा तक की शिक्षा ग्रहण की है।
विज्ञापन
वतन शर्मा अपने परिजनों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन बद्रीपुर निवासी वतन शर्मा भारतीय सेना 22 मराठा इंफेंट्री में लेफ्टिनेंट बने हैं। शनिवार को देहरादून आईएमए में पास आउट हुए वतन शर्मा समेत 319 युवा भारतीय सेना का हिस्सा बने। वतन शर्मा (22)के सेकंड लेफ्टिनेंट बनने पर परिजनों व पांवटा साहिब क्षेत्र में खुशी की लहर है। पांवटा साहिब वार्ड तीन निवासी दंपति स्व. नीरज शर्मा व विजय शर्मा के पुत्र ने गुरुकुल स्कूल हरियाणा से जमा दो कक्षा तक की शिक्षा ग्रहण की है। उसके बाद सेना में जाने की तैयारियों में जुट गए। अपने कठिन परिश्रम से परीक्षा को उतीर्ण कर पूना में प्रशिक्षण लिया और देहरादून आईएमए में एक वर्ष की ट्रेनिंग पूरी की। वतन शर्मा की मां विजय शर्मा, बहन निहारिका शर्मा ने कहा कि शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में अंतिम पग भरते ही 319 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। देश के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने परेड की सलामी ली। राष्ट्रपति ने कैडेटों को ओवरआल बेस्ट परफार्मेंस और अन्य उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा। अब वतन शर्मा भारतीय सेना 22 मराठा इंफेंट्री में बतौर सेकंड लेफ्टिनेंट सेवाएं देंगे। वे गुजरात के गाजीपुर में ज्वाइन करेंगे। माता विजय शर्मा ने बताया कि स्कूल टाइम से ही बेटा अच्छा शूटर भी रहा है। 

पति को हादसे में खोने के बावजूद भी नहीं हारी हिम्मत

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने पांवटा निवासी वतन शर्मा के परिवार ने काफी दुख झेला हैं। उनके पिता पूर्व पार्षद पांवटा नगर परिषद नीरज शर्मा का वर्ष 2014 में एक सड़क हादसे में निधन हो गया था। पूर्व पार्षद हेमंत शर्मा व अश्विन शर्मा ने बताया कि वतन शर्मा की माता विजय शर्मा ने कभी भी हिम्मत नहीं हारी। उस समय वतन शर्मा 9वीं कक्षा में पढ़ता था। अपनी बेटी निहारिका को चंडीगढ़ से एलएलबी करवाई हैं। बेटे को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनाने का सपना भी पूरा करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें