शिमला। राजधानी में सब्जी मंडी के पास लोगों ने रास्ते को अवैध रूप से पार्किंग बना दिया है। लोग सड़क पर ही अवैध रूप से अपने दोपहिया वाहनों को पार्क कर रहे हैं। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सुबह ही रास्ते में बाइक खड़ी कर दी जाती हैं। इस कारण रास्ता संकरा हो जाता है। यहां से रोजाना सैकड़ों बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे गुजरते हैं। लोगों ने बताया कि कभी तो हालत इतने खराब हो जाते हैं कि पैदल चलने वाला रास्ता ही बंद हो जाता है। लोगों ने मांग करते हुए कहा कि यहां पर वाहनों को पार्क करने की अनुमति नहीं होनी चाहिए और पुलिस को नियमित गश्त करनी चाहिए। संवाद