फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईजीएमसी में सीटी स्कैन मशीन 45 दिन बाद ठीक

सार

शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज की सीटी स्कैन मशीन 45 दिन बाद फिर से चालू हो गई है। मशीन बंद रहने से मरीजों को काफी परेशानी हुई थी। अब मरीजों को जांच में आसानी और राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला। लंबे इंतजार के बाद इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला की डी ब्लॉक की सीटी स्कैन मशीन दुरुस्त हो गई है। लगभग डेढ़ महीने से अधिक समय तक मशीन बंद रहने से मरीजों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। गौरतलब है कि आईजीएमसी की मुख्य सीटी स्कैन मशीन 10 अगस्त को खराब हो गई थी और 24 सितंबर तक 45 दिन बंद रही। इस दौरान मरीजों की जांच के लिए केवल आपातकालीन ब्लॉक की एकमात्र मशीन ही उपलब्ध थी। इस मशीन के जरिये हर दिन औसतन 50 से 100 जांचें होती थीं जिसके चलते मरीजों को घंटों कतारों में खड़ा रहना पड़ता था। अब मशीन के फिर से शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिली है। दो मशीनें एक साथ काम करने लगने से न केवल कतारें कम होंगी बल्कि आपातकालीन स्थिति में तत्काल जांच भी संभव हो पाएगी। मशीन लंबे समय तक मशीन के बंद रहने पर कंपनी को रोजाना 7 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें