शिमला। राज्य रेडक्रॉस सोसायटी ने जिला बार एसोसिएशन शिमला के साथ मिलकर रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में 65 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस दौरान लोगों को रक्तदान के बारे में जागरूक किया गया। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के ब्लड बैंक से डॉ. आस्था और उनकी टीम ने रक्त एकत्र किया। सचिव संजीव कुमार ने बताया कि रेडक्रॉस राज्य और जिला स्तर पर तरह-तरह की गतिविधियों का आयोजन करता है। उन्होंने रक्तदान को महादान बताया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमांशु पंवर ने रेडक्रॉस की गतिविधियों को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस समय-समय पर ऐसे महत्वपूर्ण कार्य करता है। संवाद