फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरपस बी वायरस से मुक्त हैं शिमला के नटखट बंदर, शोध में हुआ खुलासा

Tue, 30 Mar 2021 10:23 AM IST
अरविन्द ठाकुर धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • आईजीएमसी और नाहन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने संयुक्त शोध में किया खुलासा
  • पर्यटकों के मुंह पर हमला करते हैं शिमला के बंदर, चश्मे तक निकालने में माहिर
विज्ञापन
शिमला में बंदरों का आतंक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला के नटखट बंदर हरपस बी वायरस से मुक्त हैं। रेससमकैक प्रजाति के ये बंदर भीड़भाड़ वाले इलाकों में रहना पसंद करते हैं। ये बंदर ज्यादातर पर्यटकों के मुंह पर भी हमले करते हैं और चश्मे तक निकाल लेते हैं। हर साल आईजीएमसी में करीब 6 सौ मामले बंदरों के काटने के आते हैं।

विज्ञापन


इनमें 35 फीसदी पर्यटक शामिल होते हैं। इसके अलावा हर साल करीब 1326 लोग बंदरों के काटने के बाद शिमला के अस्पतालों में इलाज करवाने आते हैं। यानी रोजाना 3 से ज्यादा लोग इलाज कराते हैं। आईजीएमसी और मेडिकल कॉलेज नाहन के डाक्टरों के संयुक्त शोध में यह खुलासा हुआ है।

यह शोध आईजीएमसी शिमला माइक्रोबायोलॉजी विभाग के डॉक्टर सुमन ठाकुर, मेडिसन विभाग के डॉक्टर कमलेश शर्मा, नाहन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर विवेक चौहान और डॉक्टर मृणालिनी सिंह ने किया है। इसे जनरल और ग्लोबल इंफेकशियस डिजिजस में छापा है।
विज्ञापन


शोध में बताया गया है कि मृत बंदरों में रैबिज पाया जाता है। ऐसे में हर मामले के लिए रैबिज का संक्रमण रोकने को इंजेक्शन लगाना अनिवार्य है। हरपस बी वायरस से आंखों में संक्रमण होता है। वर्ष 2014 से लेकर वर्ष 2020 तक बंदरों के काटने के 8 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं, लेकिन किसी में हरपस बी वायरस संक्रमण के लक्ष्य नहीं हैं।  

वायरस के लक्षण
- यह दिमाग और रीढ की हड्डी में सूजन पैदा कर सकता है।
- शरीर के सूजन वाले हिस्से में अत्यधिक दर्द होता है।
- आंखों में संक्रमण हो जाता है।
- एंटी वायरस से इसका इलाज संभव है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें