हिमाचल प्रदेश सरकार ने 1988 बैच के आईएफएस अधिकारी समीर रस्तोगी को प्रधान मुख्य वन अरण्यपाल (वन बल प्रमुख) के पद पर नियुक्त किया है। विशेष चयन समिति की सिफारिशों पर यह नियुक्ति की गई है। रस्तोगी को वन बल प्रमुख के रूप में 2,25,000 का शीर्ष स्केल (वेतन मैट्रिक्स में लेवल 17) मिलेगा। इस संबंध में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से अधिूसचना जारी की गई।