सुमित खिमटा बने लाहौल-स्पीति के नए उपायुक्त
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी सुमित खिमटा को लाहौल-स्पीति का नया उपायुक्त नियुक्त किया है। कार्मिक विभाग की ओर से शनिवार को इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। उपायुक्त नीरज कुमार को विशेष सचिव स्वास्थ्य का कार्यभार सौंपा गया है। इन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा को विनियमन के निदेशक पद का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। सुमित खिमटा 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। अभी तक सुमित खिमटा विशेष सचिव स्वास्थ्य का कार्यभार देख रहे थे। करीब एक वर्ष पहले नीरज कुमार को लाहौल एवं स्पीति का उपायुक्त नियुक्त किया गया था।