फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अंग्रेजी विषय के लिए सैकड़ों अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सीबीएसई स्कूलों मेंं अंग्रेजी विषय के शिक्षकों की भर्ती के लिए शुक्रवार को प्रदेशभर सहित शिमला में भी परीक्षा आयोजित की गई। शिमला में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने यह परीक्षा करवाई। परीक्षा दो सत्रों में हुई। चयन आयोग ने शिमला में यूआईटी समरहिल में परीक्षा केंद्र स्थापित किया था। परीक्षा देकर लौटे अभ्यर्थी नलिन शर्मा ने बताया कि उन्होंने अंग्रेजी विषय के लिए परीक्षा दी है। पेपर पहले सत्र में था जो सुबह 9:00 से 10:30 बजे तक चली। पेपर न ज्यादा कठिन था और न ही ज्यादा ही आसान था। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश में करीब 150 से अधिक स्कूलों को सीबीएसई बनाने का फैसला लिया है। इन स्कूलों में अंग्रेजी विषय के करीब 312 पदों पर अस्थायी शिक्षकों की भर्ती होनी है। इसके लिए प्रदेशभर में 3 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों से आवेदन प्राप्त हुए थे। इनको प्रति माह 30,000 रुपये वेतन दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें