फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Shimla News: क्रिसमस मनाने शिमला आ रहे हैं तो ये दस्तावेज साथ लाएं तभी मिलेगा शहर में वाहनों को प्रवेश

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 24 Dec 2022 02:09 PM IST

सार

डीसी आदित्य नेगी ने कहा कि क्रिसमस और नए साल के उपलक्ष्य पर शिमला शहर तथा आसपास के क्षेत्रों को पांच सेक्टर में बांटा है। सैलानियों के वाहनों को दस्तावेज होने पर ही शहर में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रिज मैदान पर घूमते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला


टूरिस्ट बसों और भारी वाहनों को भी शहर के अंदर आने की अनुमति नहीं होगी। डीसी आदित्य नेगी ने शुक्रवार को क्रिसमस और न्यू ईयर की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने एचआरटीसी को शटल सेवा शुरू करने के निर्देश दिए। कहा कि टेंपो ट्रैवलर और ईनोवा गाड़ियों को टूटीकंडी से सीटीओ तक पहुंचाने के लिए इस्तेमाल करें।


वापस टूटीकंडी पहुंचाने के लिए भी सीटीओ से ही शटल सेवा उपलब्ध रहेगी। रात 11.30 बजे तक यह सेवा जारी रहेगी। नगर निगम को सड़कों, रास्तों, रिज, मालरोड और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम (कानून एवं व्यवस्था) राहुल चौहान, एएसपी सुनील नेगी, एमसी आयुक्त आशीष कोहली और एसडीएम शहरी भानु गुप्ता मौजूद रहे।


दस्तावेज लेकर आएं पर्यटक : डीसी

डीसी आदित्य नेगी ने कहा कि पर्यटक होटल बुकिंग के दस्तावेज साथ लेकर आएं। इसके बाद ही उन्हें शहर में वाहनों के साथ प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा जिनके के पास दस्तावेज नहीं होंगे उन्हें टूटीकंडी से एचआरटीसी के वाहनों में आना होगा।


पांच सेक्टरों में बांटा है शहर

क्रिसमस और नए साल के उपलक्ष्य पर शिमला शहर तथा आसपास के क्षेत्रों को पांच सेक्टर में बांटा है। इनमें 6 मजिस्ट्रेट तथा पुलिस विभाग के नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। बेहतर प्रबंधन के लिए 106 अतिरिक्त पुलिस जवानों की व्यवस्था की है।


शोघी से डायवर्ट किया जाएगा ट्रैफिक

पर्यटकों के वाहनों की संख्या अगर अधिक होगी तो वाहनों को टूटीकंडी से मल्याणा की ओर भेजा जाएगा। कुफरी तथा नालदेहरा जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को शोघी-ढली बाईपास रोड की ओर से भेज देंगे। इससे शहर में जाम नहीं लगेगा। डीसी आदित्य नेगी ने कहा कि शोघी पुलिस पोस्ट पर तैनात जवान पर्यटकों का मार्गदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next