शिमला। एचआरटीसी के सेक्टर कार्यालय न्यू शिमला में शनिवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिमला डिपो से स्थानांतरण होकर दूसरे डिपो में जाने वाले परिचालकों को सम्मानित किया गया। परिचालक सनी कुमार का बैजनाथ डिपो, सूरज कुमार का सुंदरनगर डिपो और अरुण कुमार का केलांग डिपो के लिए स्थानांतरण हो गया। इनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए स्टाफ ने सम्मानित किया। इस दौरान अड्डा प्रभारी कुलदीप, मेहर चंद, विनोद कुमार, राजकुमार, अजय कुमार और जगदीश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। ब्यूरो