फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरकाघाट के भलयारा में पलटी एचआरटीसी की बस, चार जख्मी

Fri, 05 Jan 2024 01:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सरकाघाट (मंडी)

सार

 एचआरटीसी के सरकाघाट डिपो की सरकाघाट से जमणी रूट पर जा रही बस भलयारा के पास पलट गई। यह हादसा सुबह करीब 7:00 बजे हुआ। हादसे के समय बस में पांच लोग ही सवार थे।
विज्ञापन
सड़क पर पलटी एचआरटीसी बस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के तहत एचआरटीसी के सरकाघाट डिपो की सरकाघाट से जमणी रूट पर जा रही बस भलयारा के पास पलट गई। यह हादसा सुबह करीब 7:00 बजे हुआ। हादसे के समय बस में पांच लोग ही सवार थे। अचानक भलयारा के पास  ब्रेक नहीं लगने के चलते बस अनियंत्रित होने लगी, लेकिन चालक की सूझबूझ से यह सड़क पर ही पलट गई और सभी सवारों को हल्की चोटें लगीं। चार घायलों को तुंरत सीएचसी जमीणी में पहुंचाया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। उधर, हादसे की जांच भी शुरू हो गई है। आरएम सरकाघाट मेहर सिंह ने बताया कि उन्हें हादसे की सूचना मिली है। हादसे का कारण तंग सड़क पर ब्रेक नहीं लगना है, लेकिन फिर भी तकनीकी जांच के लिए टीम को गठित किया गया है जो कारणों का पता लगाएगी। कहा कि उस समय बस में छह लोग ही सवार थे, इनमें से चार ही घायल हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें