फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: चौपाल के सरांह बस स्टैंड के पास पलटी एचआरटीसी बस, दो यात्रियों को आईं चोटें

Mon, 02 Sep 2024 12:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चौपाल(रोहड़ू)

सार

सरांह बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह करीब 6:20 बजे एचआरटीसी बस पलटकर नीचे मैदान/पार्किंग में जा गिरी। दो यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। 
विज्ञापन
एचआरटीसी बस पलटी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला जिले के चौपाल के सरांह बस स्टैंड के पास  सोमवार सुबह करीब 6:20 बजे एचआरटीसी बस पलटकर नीचे मैदान/पार्किंग में जा गिरी। हादसे के दौरान बस में चालक पवन कुमार व परिचालक धर्म प्रकाश के अलावा पांच से छह यात्री मौजूद थे। दो यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। यह बस तारादेवी-नेरवा बस डिपो की है। जानकारी के अनुसार बस सुबह 6:30 बजे सरांह से चौपाल के लिए चलती है। सोमवार सुबह बस जैसे ही चौपाल के लिए रवाना हुई तो सरांह बस स्टैंड के पास ही सड़क पर पलट गई और वहीं रुक गई। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि दो यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें