फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कचेड़ी के रितिक ने पास जेआरएफ परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। तहसील कुमारसैन के कचेड़ी गांव से संबंध रखने वाले रितिक शर्मा ने यूजीसी नेट जेआरएफ परिक्षा पास कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रितिक के पिता कपील देव शर्मा किसान हैं और माता विद्या देवी गृहिणी हैं। रितिक की प्रारंभिक शिक्षा महामाया पब्लिक स्कूल ओडी से हुई जबकि सीनियर सेकेंडरी की पढ़ाई उन्होंने जेबीएलके सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुमारसैन से पूरी की। 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें लेपटॉप भी मिल चुका है। स्नातक की पढ़ाई डिग्री कॉलेज कुमारसैन से करने के बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री पूरी की। जेआरएफ पास करने के बाद रितिक अब शोध के क्षेत्र में आगे बढ़कर डॉक्टर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें