फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नशामुक्ति अभियान का प्रचार करेगा एचपीयू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला ने अपने सभी विभागों, संस्थानों और महाविद्यालयों के प्रमुखों को देशव्यापी नशामुक्त भारत अभियान से जुड़ी गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय के सामान्य प्रशासन अनुभाग ने इस संबंध में परिपत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। यह पहल सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से प्रस्तावित 14 दिवसीय निःशुल्क ऑनलाइन योग एवं नशामुक्त भारत शपथ अभियान का हिस्सा है। इसके तहत प्रतिदिन सात समूहों में पांच भाषाओं में ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किए जाने हैं। इन सत्रों में योगासन, प्राणायाम, ध्यान और तनाव प्रबंधन का अभ्यास करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें