शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने सभी समझौता ज्ञापनों की हार्डकॉपी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जनरल एडमिनिस्ट्रेशन सेक्शन की ओर से सभी शिक्षण विभागों, संस्थानों और केंद्रों को आदेश दिए गए हैं। विवि की सक्षम प्राधिकृत इकाइयों की ओर से शिक्षण और अनुसंधान से जुड़े क्षेत्रों में अब तक जिन संस्थाओं, संगठनों या एजेंसियों के साथ एमओयू किए गए हैं उनकी हार्डकॉपी संबंधित विभागों तथा केंद्रों को जनरल एडमिनिस्ट्रेशन शाखा में जमा करवानी होगी। अध्यक्षों, संकायों के डीन और विभिन्न संस्थानों तथा केंद्रों के निदेशकों को स्पष्ट रूप से कहा है कि उनके अधीन किए गए एमओयू की जानकारी और दस्तावेज रिकॉर्ड में होना आवश्यक है। संवाद