फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू के छात्र हरिओम ने पढ़ा शोध पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र हरिओम पठानिया ने भूस्खलन रोकथाम और ढलान स्थिरता पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने यह शोध पत्र भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बंगलुरू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पढ़ा। यह शोध यूआईटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. महेश शर्मा और सीएसआईआर-सीबीआरआई, रुड़की के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एस. गणेश कुमार के संयुक्त मार्गदर्शन में पूरा किया गया।कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने हरिओम पठानिया और उनके शोध निदेशकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शोध और नवाचार को लगातार प्रोत्साहित कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें