शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के शारीरिक शिक्षा विभाग और महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब खेल विश्वविद्यालय पटियाला के बीच शैक्षणिक तथा शोध सहयोग बढ़ाने के लिए सोमवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। एचपीयू में शोध पद्धति और सांख्यिकी पर छह दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर यह समझौता हुआ। समारोह में पंजाब खेल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पिंदर सिंह गिल मुख्य अतिथि और एचपीयू की कुलसचिव ज्योति राणा विशिष्ट अतिथि रहीं। पंजाब खेल विश्वविद्यालय की अधिष्ठाता शैक्षणिक डॉ. नीलम शर्मा भी उपस्थित रहीं। कार्यशाला के पहले सत्र में प्रो. डीडी शर्मा ने शोध के विभिन्न पहलुओं को व्यावहारिक उदाहरणों से समझाया। दूसरे सत्र में प्रो. हरिश कुमार ठाकुर ने सामाजिक विज्ञान में शोध पद्धतियों और भारतीय दर्शन की प्रासंगिकता पर विचार रखे। संवाद