फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: स्नातक डिग्री कोर्स की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

Wed, 21 Feb 2024 05:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक डिग्री कोर्स की प्रैक्टिकल परीक्षाएं एक मार्च से शुरू होंगी। एचपीयू ने शेड्यूल जारी कर सभी महाविद्यालयों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक डिग्री कोर्स की प्रैक्टिकल परीक्षाएं एक मार्च से शुरू होंगी। एचपीयू ने शेड्यूल जारी कर सभी महाविद्यालयों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। यूजी डिग्री कोर्स बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के सेशन मार्च-अप्रैल की परीक्षाएं एक मार्च से होंगी। कॉलेजों को अपने स्तर और सुविधा के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाओं के संचालन की छूट दी गई है। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. जेएस नेगी ने बताया कि कॉलेज प्रमुखों को परीक्षा के बाद इंटरनल असेस्मेंट तुरंत अपलोड करने को कहा गया है ताकि परीक्षा परिणाम तैयार करने में आसानी हो। विवि के आर्डिनेंस के अनुसार सीसीए और आईए में उर्तीण छात्रों को ही परीक्षा रोलनंबर जारी किए जाते हैं। छात्रों को रोल नंबर प्राप्त करने और वार्षिक परीक्षा देने में किसी तरह की परेशानी पेश न आए, इसके लिए कॉलेजों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं समय पर निपटाने को कहा गया है। दूसरी ओर, एमएससी केमिस्ट्री फर्स्ट सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 26 फरवरी, 2 और 5 मार्च को होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें