फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: तय अवधि में परीक्षा पास न करने वाले विद्यार्थियों को एक और मौका, कार्यकारिणी परिषद बैठक में फैसला

Thu, 22 Feb 2024 11:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो,शिमला

सार

विभिन्न डिग्री कोर्स की परीक्षाओं को निर्धारित समय अवधि में पूरा न कर पाने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा देने और डिग्री पूरा करने का एक मौका दिया जाएगा। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद की वीरवार को कुलपति प्रो. एसपी बसंल की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश भर के हजारों छात्र और छात्राओं को बड़ी राहत दी गई है। इसमें विभिन्न डिग्री कोर्स की परीक्षाओं को निर्धारित समय अवधि में पूरा न कर पाने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा देने और डिग्री पूरा करने का एक मौका दिया जाएगा। वर्ष 2024 की इस पहली बैठक में ईसी सदस्यों ने मेरू के अंतर्गत विश्वविद्यालय को सौ करोड़ का अनुदान जारी किए जाने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का आभार जताया और विवि समुदाय को बधाई दी। बैठक में इसी सत्र से मेरू के अंतर्गत यूजीसी की सभी अधिसूचनाओं को अपनाने और लागू करने का निर्णय हुआ।

विज्ञापन


विवि में एनईपी में चार वर्षीय यूजी डिग्री प्रोग्राम सहित अन्य गाइडलाइन को अपनाने का निर्णय भी लिया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किए जाने पर निर्णय अभी लिया जाना बाकी है। इसके लिए अलग से कमेटी गठित होगी, जो आगे की प्रक्रिया को तय करेगी। ईसी में नए सत्र से हर विभाग में दो दो एड ऑन कोर्स शुरू करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है। ईसी ने सुखाश्रय योजना के लाभार्थियों को जल्द ही छात्रावास में चार छात्रों और चार छात्राओं को सीट आरक्षित करने का निर्णय लिया और इन सीटों को आवंटित करने की प्रणाली जल्द तय की जाएगी।

ईसी में अप्रैल माह से सिविल सर्विसेस की कोचिंग के बैच शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई, जिसमें प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान कोचिंग देंगे। बैठक में विवि के फोरेंसिक, और बॉयोटेक्नोलॉजी विभाग में शिक्षक भर्ती के लिए हुए चार पदों के साक्षात्कार के बाद नियुक्ति को मंजूरी दे दी गई है। बैठक में विवि की अकादमिक परिषद की स्थाई समिति की ओर से आए 19 प्रस्तासों को मंजूर किया गया। इसमें पर्यावरण विज्ञान, बीएचएम और अन्य कोर्स के पाठ्यक्रम को अपडेट करने के प्रस्ताव भी शामिल हैं। इसमें एक पद पर कोई भी पात्र और योग्य नहीं मिल पाया है। ईसी ने गैर शिक्षक कर्मचारियों के आवास आवंटन समिति में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को समिति में एक पदाधिकारी को शामिल करने का निर्णय भी लिया गया, जिससे पात्र कर्मचारियों को आवास आवंटित किए जा सके।
विज्ञापन


कार्यकारिणी परिषद ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर विषयों के प्रैक्टिकल विषयों के परीक्षाओं के लिए महाविद्यालयों के सहायक एवं सह आचार्य बाह्य परीक्षक बनने को पात्र बनाए जाने का निर्णय लिया। बैठक में प्रति कुलपति प्रो राजिंद्र वर्मा, विधायक हरीश जनारथा, सुरेश कुमार विशेष सचिव वित्त विनय कुमार (ऑनलाईन), उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा, डीएस प्रो. बीके शिवराम, प्रो. डीडी शर्मा, प्रो. अरविंद कालिया, कुलसचिव, डॉ. वीरेंद्र शर्मा, प्रो. संजय संधु, प्रो. नीलिमा कंवर, प्रो. प्रशांत गौतम, डॉ. मंदीप शर्मा, डॉ. विकास सिंह और गैर शिक्षक सदस्य गीता राम उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें