हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नौ स्नातकोत्तर डिग्री और डिप्लोमा कोर्स की मार्च माह में आयोजित की गई सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी के आदेशानुसार घोषित किए गए परीक्षा परिणामों में एम कॉम, हिंदी, संस्कृत, एमए अर्थशास्त्र, एमए बिजनेस इक्नॉमिक्स, डिप्लोमा इन वुमेन स्टडीज, डिप्लोमा पापुलेशन स्टडीज, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी फिजिक्स, एमएस मैथ शामिल हैं। विवि ने भूगोल, पीजीडीसीए, जियोलॉजी के परिणाम पहले ही घोषित कर दिए है। रिजल्ट को विद्यार्थी अपने लॉगइन आईडी के माध्यम से देख सकते हैं। परिणाम को विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है।