हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने मई और जून माह में आयोजित की गई स्नातक बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। विद्यार्थी अपने लॉग-इन आईडी का उपयोग कर ऑनलाइन देखने के साथ रिजल्ट को डाउनलोड भी कर सकते हैं। करीब पांच माह बाद घोषित हुए इस रिजलट के साथ ही विवि ने यूजी के बीए, बीएससी और बीकॉम का परिणाम घोषित कर दिया है।