शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के न्याय-विज्ञान विभाग के एमएससी विद्यार्थियों ने सीजीसी विश्वविद्यालय मोहाली में आयोजित तकनीकी महोत्सव सविष्कार-2026 में दूसरा स्थान हासिल किया है। विद्यार्थियों ने क्राइम सीन सिमुलेशन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में विभिन्न शिक्षण संस्थानों की 30 टीमों ने भाग लिया। इसमें प्रतिभागियों को एक काल्पनिक अपराध स्थल की वैज्ञानिक जांच करनी थी और अपने न्याय-विज्ञान संबंधी ज्ञान, विश्लेषणात्मक क्षमता तथा अन्वेषण कौशल का प्रदर्शन करना था। एचपीयू की टीम में वंशिका रैना, सुचेता शर्मा, अमूल्या वर्मा और राघव पंडित शामिल रहे। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह ठाकुर सहित डॉ. मनीष कुमार शर्मा, डॉ. मनीषा कुमारी, डॉ. दीपिका भंडारी और डॉ. प्रदीप कुमार ने उन्हें बधाई दी। संवाद