शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए गठित नई छात्र केंद्रीय संघ (एससीए) के प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह 18 सितंबर को होगा। विश्वविद्यालय सभागार में सुबह 11 बजे आयोजित होने वाले इस समारोह में कुलपति मुख्य अतिथि होंगे। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. रोशन लाल जिंटा ने सभी विभागाध्यक्षों और निदेशकों को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों, मनोनीत विभागीय प्रतिनिधियों और विद्यार्थियों को समारोह में उपस्थित रहने की सूचना देने के निर्देश दिए हैं। सभी शिक्षण विभागों के अध्यक्षों और निदेशकों को भी समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। नई एससीए का गठन 9 सितंबर की अधिसूचना के तहत किया है। संवाद