फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू ने जारी किए 10 कोर्सों की परीक्षाओं के परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने जून-जुलाई 2026 में आयोजित परीक्षाओं के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए। विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर चौथे सेमेस्टर के 10 कोर्सों के परिणाम जारी किए हैं। विद्यार्थी अपने पहचान पत्र के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। एमए अर्थशास्त्र में 92.84 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। एमए हिंदी में उत्तीर्ण प्रतिशत 88.82 रहा। एमए इतिहास में 84.92 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। एमए लोक प्रशासन में 76.15 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। एमए राजनीति विज्ञान में उत्तीर्ण प्रतिशत 83.13 रहा। एमए समाजशास्त्र में 93.77 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। एमए मनोविज्ञान में 100 प्रतिशत परिणाम रहा। एमए चित्रकला में भी 100 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। एमए संगीत में 100 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। एमए पुरातत्व एवं प्राचीन इतिहास में उत्तीर्ण प्रतिशत 95.24 रहा। विश्वविद्यालय के अनुसार पुरातत्व एवं प्राचीन इतिहास का उत्तीर्ण प्रतिशत पुनः परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को शामिल करके तैयार किया गया है। विश्वविद्यालय ने संबंधित विभागों और संबद्ध महाविद्यालयों को परिणाम की जानकारी भेज दी है। परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें