फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू-आईआईटी मंडी में होगा एमओयू : प्रो. महावीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। आईआईटी मंडी में इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी और इसके अनुप्रयोगों में प्रगति (एईमा-2025) पर राष्ट्रीय सम्मेलन शुक्रवार को हुआ। इसका हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने उद्घाटन किया। उन्होंने सम्मेलन को वैज्ञानिक सहयोग की बड़ी पहल बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन अनुसंधान को नई दिशा देते हैं। उन्होंने बताया कि आईआईटी मंडी और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के बीच जल्द ही समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इससे दोनों संस्थानों में अनुसंधान और तकनीकी सहयोग को मजबूती मिलेगी। कुलपति ने प्रयोगशाला का दौरा कर अत्यधुनिक उपकरणों की कार्यप्रणाली को गहराई से जाना। इस दौरान आईआईटी मंडी में प्रयोगशाला के अध्यक्ष एवं एचपीयू के पूर्व छात्र आचार्य सतेंद्र ने उन्हें सभी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें