शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के नियमित ग्रुप-डी कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान के तहत एक जनवरी 2016 से देय एरियर का भुगतान किया जाएगा। प्रदेश सरकार के वित्त विभाग की ओर से जारी आदेशों को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने भी लागू कर दिया है। कुलपति महावीर सिंह की मंजूरी के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इससे विश्वविद्यालय के ग्रुप-डी कर्मचारियों के संशोधित वेतनमान से जुड़े लंबित एरियर के भुगतान का रास्ता साफ हो गया है। यह एरियर हिमाचल प्रदेश सिविल सर्विसेज संशोधित वेतन नियम, 2022 के तहत 1 जनवरी 2016 से देय है। संवाद