हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीडीएस के तीसरे और चौथे वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। मार्च 2024 में आयोजित इन परीक्षाओं का परिणाम छात्रों के लॉग इन आईडी पर उपलब्ध करवा दिया गया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि चौथे वर्ष का परिणाम 80 फीसदी, जबकि तीसरे वर्ष का परिणाम 100 फीसदी रहा।