शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में मंगलवार को विश्वविद्यालय कोर्ट की बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति कविंद्र गुप्ता करेंगे। इसमें विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिट रिपोर्ट को मंजूरी के लिए रखा जाएगा। अनुमोदन के बाद दोनों दस्तावेज जारी किए जाएंगे। राज्यपाल के दौरे को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। विश्वविद्यालय के परिपत्र के अनुसार 14 जुलाई को ज्ञान पथ से अतिथि गृह तक जाने वाले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। इस मार्ग पर किसी भी वाहन को पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। विश्वविद्यालय ने शिक्षकों, गैर शिक्षक कर्मचारियों और छात्रों से वाहन स्वास्थ्य केंद्र, मॉडल स्कूल और चैरिटन एस्टेट मार्ग की ओर निर्धारित स्थानों पर पार्क करने के निर्देश दिए हैं। संवाद