प्रदेश विश्वविद्यालय ने सितंबर माह में हुई बीए तृतीय वर्ष की अनुपूरक/गोल्डन चांस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
परीक्षा में कुल 6501 छात्रों ने भाग लिया था। इसमें से करीब 4965 छात्रा परीक्षा उत्तीर्ण होने में कामयाब हुए हैं।
विश्वविद्यालय के मुताबिक परीक्षा का परिणाम 76.37 फीसदी रहा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि परिणाम घोषित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि विवि की वेबसाइट परीक्षा परिणाम उपलब्ध करवा दिया गया है। छात्र वहां से अपना परिणाम देख सकते हैं।