फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPTEB: लीट में 400 में 370 अंक लेकर शिमला के अमन प्रथम, तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया परिणाम

Fri, 19 Jun 2026 06:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

 तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने 14 जून को आयोजित लेटरल एंट्री एंट्रांस टेस्ट (लीट-2026) का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने 14 जून को आयोजित लेटरल एंट्री एंट्रांस टेस्ट (लीट-2026) का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में प्रदेश भर से 1963 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव अशोक पाठक ने बताया कि इस परीक्षा में शिमला के अमन ने 400 में से 370 अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं चंबा के मोहित कपूर ने 400 में से 285 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि मंडी की नंदिनी ने 246 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए लीट-2026 का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। बोर्ड सचिव ने कहा कि अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहें। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग और दाखिला प्रक्रिया से संबंधित कार्यक्रम भी जल्द जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें