हिमाचल प्रदेश कर्मचारी आयोग ने जूनियर ड्रॉफ्ट्समैन (सिविल, इलेक्ट्रिकल) पोस्ट कोड-838 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। बिजली बोर्ड में 90 पदों को भरने के लिए ली गई परीक्षा प्रक्रिया में 89 अभ्यर्थी इन पदों के लिए चयनित हुए हैं। जबकि अनुसूचित जाति वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर का एक पात्र अभ्यर्थी न मिलने से पद खाली रहा है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर भी परिणाम देख सकते हैं।