फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों युवाओं को राहत, एचपीएसएससी ने बढ़ाई आवेदन की तारीख

Sun, 05 Aug 2018 05:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट में तकनीकी खराबी के चलते चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में 1089 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 14 अगस्त तक बढ़ा दी है। चयन आयोग ने 5 जुलाई से 1089 पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन मांगे थे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त तक निर्धारित की थी, लेकिन शुरू के पांच से छह दिन में वेबसाइट में समस्या रहने की वजह से अभ्यर्थियों के फार्म भरे नहीं जा रहे थे।

विज्ञापन


इस कारण अभ्यर्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। चयन आयोग की ओर से ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि के बढ़ाने पर प्रदेश के हजारों युवाओं ने राहत की सांस ली है। 4 अगस्त को भी अभ्यर्थी ऑनलाइन आवदेन करने के लिए साइबर कैफों में दिन भर चक्कर काटते रहे। चयन आयोग की वेबसाइट नहीं चल रही थी।

प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर का कहना है कि वेबसाइट में तकनीकी खराबी रहने की वजह से चयन आयोग ने विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 4 अगस्त से बढ़ाकर 14 अगस्त कर दी है। अभ्यर्थी 14 अगस्त तक ऑनलाइन फॉर्म भरकर डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से फीस जमा करवा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें