हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने लिपिक के पद भरने को साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी हैं। लिपिक पद संख्या 367 और पद संख्या 375 के लिए साक्षात्कार 26, 27, 29 और 30 दिसंबर को होंगे।
यह जानकारी बोर्ड के सचिव विजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट देख सकते हैं।