हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड में अधिकारियों ने लाइनमैन का काम कर दिखाया। उन्होंने दिखाया कि जरूरत पड़ने पर वे हर काम बखूबी से कर सकते हैं।
राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड में स्टाफ की कमी के चलते बोर्ड में तैनात अधिकारियों ने ही मोर्चा संभाल कर लोगों की बिजली समस्या दूर की।
भावा मंडल के अंतर्गत टापरी उपमंडल में सहायक अभियंता मोती लाल नेगी को बिजली फेल होने पर स्वयं ट्रांसफार्मर पर चढ़ कर फाल्ट दूर करना पड़ा।
अगर वे ऐसा नहीं करते तो टापरी क्षेत्र के लोगों को अंधेरा में रात गुजारनी पड़ती। फोरमैन गुप्त राम जगतू ने बताया कि एसडीओ मोती लाल नेगी ने खुद पोल पर चढ़ कर ट्रांसफार्मर में आए फाल्ट को दूर कर विद्युत आपूर्ति बहाल की।