फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली फाल्ट को दूर करने खुद ट्रांसफार्मर पर चढ़ गए एसडीओ साहब

Tue, 01 Nov 2016 07:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टापरी (किन्नौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड में अधिकारियों ने लाइनमैन का काम कर दिखाया। उन्होंने दिखाया कि जरूरत पड़ने पर वे हर काम बखूबी से कर सकते हैं। 
विज्ञापन


राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड में  स्टाफ की कमी के चलते बोर्ड में तैनात अधिकारियों ने ही मोर्चा संभाल कर लोगों की बिजली समस्या दूर की। 

भावा मंडल के अंतर्गत टापरी उपमंडल में सहायक अभियंता मोती लाल नेगी को बिजली फेल होने पर स्वयं ट्रांसफार्मर पर चढ़ कर फाल्ट दूर करना पड़ा। 

अगर वे ऐसा नहीं करते तो टापरी क्षेत्र के लोगों को अंधेरा में रात गुजारनी पड़ती। फोरमैन गुप्त राम जगतू ने बताया कि एसडीओ मोती लाल नेगी ने खुद पोल पर चढ़ कर ट्रांसफार्मर में आए फाल्ट को दूर कर विद्युत आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें