फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPPSC: न्यायिक सेवा की संयुक्त परीक्षा का परिणाम घोषित, हिमाचल को मिले आठ सिविल जज

Fri, 01 Dec 2023 07:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश को आठ नए सिविल जज मिल गए हैं। राज्य लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को न्यायिक सेवा की संयुक्त परीक्षा 2023 के नतीजे घोषित किए।
विज्ञापन
हिमाचल लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश को आठ नए सिविल जज मिल गए हैं। राज्य लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को न्यायिक सेवा की संयुक्त परीक्षा 2023 के नतीजे घोषित किए। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर ज्योति भागचांदनी, पारस आहुजा, सुस्मिता शर्मा, विकाश ठाकुर, अपूर्वा राज, हिमानी, राघव शर्मा और रिद्धि पत्रवाल का चयन किया गया है। आयोग ने गृह विभाग को पत्र भेजकर चयनित उम्मीदवारों को सिविल जज के पद पर नियुक्त देने की सिफारिश की है। नौ जुलाई 2023 को सिविल जज भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा हुई थी। 18 से 22 सितंबर तक मुख्य परीक्षा ली गई। 28 नवंबर से एक दिसंबर तक साक्षात्कार लिए गए। कुल 17 पदों के लिए परीक्षा ली गई थी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित तीन-तीन पद रिक्त रह गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें