फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले हिमाचल में 12 पुलिस अधिकारियों के तबादले

Fri, 15 Mar 2024 05:38 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश सरकार ने लोकसभा चुनाव तारीखों की घोषणा से एक दिन पहले  हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा(एचपीएस)  के 12 अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
एचपीएस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने लोकसभा चुनाव तारीखों की घोषणा से एक दिन पहले  हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा(एचपीएस)  के 12 अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं।इस संबंध में गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार तैनाती का इंतजार कर रहे एचपीएस अधिकारी निश्चिंत सिंह नेगी को कमांडेंट( होमगार्ड) कुल्लू, विनोद कुमार कमांडेंट(होमगार्ड)चंबा और भूपेंद्र सिंह नेगी को एसपी(सुरक्षा) सीआईडी शिमला तैनात किया गया है। इसी तरह अमित शर्मा को अतिरिक्त एसपी विजिलेंस सिरमौर, आशीष शर्मा अतिरिक्त एसपी विजिलेंस शिमला, श्वेता अतिरिक्त एसपी आईआरबीएन पंडोह, रमेश कुमार अतिरिक्त एसपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स शिमला, तरनजीत सिंह अतिरिक्त एसपी आईआरबीएन बनगढ़ ऊना, कुलदीप कुमार डीएसपी विजिलेंस सोलन, राम प्रसाद जसवाल एसडीपीओ ज्वालामुखी, कमल किशोर को आईजीपी, एसआर शिमला में डीएसपी स्टाफ अधिकारी और प्रियंक गुप्ता डीएसपी विजिलेंस मंडी लगाया गया है। वहीं, एचपीएस अधिकारी विक्रम चौहान पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करेंगे, उनके तैनाती आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। सभी अधिकारियों को तैनाती के नए स्थान पर तुरंत ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा गया है।

विज्ञापन

यहां क्लिक कर देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें