फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: एचपीसीए ने इंद्रुनाग मंदिर में करवाई पूजा, मैचों के सफल आयोजन की दुआ

Tue, 26 Sep 2023 06:57 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विज्ञापन
इंद्रुनाग मंदिर में एचपीसीए ने की पूजा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

धर्मशाला में विश्वकप के मैचों के सफल आयोजन के लिए एचपीसीए ने मंगलवार को खनियारा स्थित बारिश के देवता इंद्रुनाग के मंदिर में पूजा करवाई। हवन में एचपीसीए के सचिव सहित पदाधिकारियों ने आहुतियां डालकर मैचों के सफल आयोजन की कामना की। पूर्व में कई ऐसे मौके रहे हैं जब मौसम खराब होने के बाद भी धर्मशाला में मैचों का सफल आयोजन हुआ था। एचपीसीए 2005 से मैचों से पहले इंद्रुनाग की पूजा की जा रही है। एचपीसीए के सचिव परमार ने कहा कि मंगलवार को इंद्रुनाग मंदिर में पूजा करवाई गई और भंडारा दिया गया। देवता से मैचों के दौरान मौसम साफ रहने और सफल आयोजन की प्रार्थना की। इस दौरान एचपीसीए के कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह, संयुक्त सचिव विशाल शर्मा, निदेशक संजय शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, विजय भंडारी, परमजीत पम्मी, अमिताभ शर्मा, कर्नल एचएस मन्हास और मनुज शर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें