हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड एसओएस (राज्य मुक्त विद्यालय) 10वीं का परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित करेगा। मार्च 2019 में हुई इस परीक्षा में 10414 विद्याथी बैठे थे।
राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिणाम बोर्ड की वेबसाइट http://hpbose.org/ पर देख सकते हैं। इससे पहले शिक्षा बोर्ड ने एसओएस (राज्य मुक्त विद्यालय) 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया था।
मार्च 2019 में हुई इस परीक्षा में बैठे 15847 विद्यार्थियों में से 3443 परीक्षार्थी ही पास हो पाए। 8932 परीक्षार्थियों की री-अपीयर है। 59 परीक्षार्थी अंतिम अवसर समाप्त होने पर फेल हो गए।3410 परीक्षार्थियों का परिणाम लटक गया है।