हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
- फोटो : Amar Ujala
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड डीएलएड सीईटी के लिए 8 जून को प्रवेश परीक्षा लेगा। परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 20 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। वहीं, अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) के लिए भी शिक्षा बोर्ड ने तिथियां घोषित कर दी हैं। पहला टेट 22 जून से दो जुलाई और दूसरा 15 नवंबर से 26 नवंबर तक होगा। जून में होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए चार मई, नवंबर में होने वाले टेट के लिए अभ्यर्थी 27 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड साल में एक बार डीएलएड प्रवेश परीक्षा और दो बार अध्यापक पात्रता परीक्षा करवाता है। वर्ष 2024 में होने वाली परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है।
- डीएलएड-सीईटी-2023 आठ जून (सुबह)
- जेबीटी टेट-जून 2023 22 जून (सुबह)
- शास्त्री टेट 22 जून (सांय )
- टीजीटी नॉन मेडिकल 23 जून (सुबह)
- भाषा शिक्षक 23 जून (सायं )
- टीजीटी आर्ट्स 30 जून (सुबह)
- टीजीटी मेडिकल 30 जून (सांय )
- पंजाबी दो जुलाई (सुबह)
- उर्दू दो जुलाई (सायं )
- जेबीटी टेट नवंबर-2023 15 नवंबर (सुबह)
- शास्त्री 15 नवंबर (सायं )
- टीजीटी आर्ट्स 17 नवंबर (सुबह)
- टीजीटी मेडिकल 17 नवंबर (सांय)
- टीजीटी नॉन मेडिकल 24 नवंबर (सुबह)
- भाषा शिक्षक 24 नवंबर (सांय)
- पंजाबी 26 नवंबर (सुबह)
- उर्दू 26 नवंबर (सांय)
-