'धर्माणी बताएं, प्रतिमाह 20 हजार फोन और 95 हजार सत्कार भत्ता मिलना कितना जायज'
महासंघ पदाधिकारियों ने कहा, मंत्री धर्माणी को बताना चाहिए कि उन्हें प्रतिमाह 20 हजार रुपये का फोन भत्ता और 95 हजार रुपये का सत्कार भत्ता मिलना कितना जायज है। किसे फोन करने के लिए वह 20 हजार रुपये खर्च कर रहे हैं। मंत्रियों के कार्यालयों पर खर्च किए जा रहे 50-50 लाख रुपये के बारे में उनका क्या कहना है।
'सुप्रीम कोर्ट का फैसला है दो माह में मिले महंगाई भत्ता'
महासंघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला है कि महंगाई भत्ता दो माह में जारी होना चाहिए। कोर्ट ने एरियर भी छह फीसदी ब्याज के साथ देने को कहा है। प्रदेश में बीते कई माह से महंगाई भत्ता जारी नहीं हुआ है। एरियर की राशि भी नाममात्र ही दी गई है।