फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हिमाचल सरकार ने वापस लिए डीजीपी संजय कुंडू के तबादला आदेश, अधिसूचना जारी

Wed, 31 Jan 2024 06:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिमला

सार

प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय कुंडू को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की कुर्सी वापस दे दी है। 2 जनवरी 2024 को कार्मिक विभाग ने संजय कुंडू को प्रधान सचिव आयुष नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की थी।
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय कुंडू को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की कुर्सी वापस दे दी है। 2 जनवरी 2024 को कार्मिक विभाग ने संजय कुंडू को प्रधान सचिव आयुष नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की थी। कार्मिक विभाग ने अब प्रधान सचिव आयुष के पद पर उन्हें नियुक्त करने संबंधी अधिसूचना वापस ले ली है। जिला कांगड़ा के एक कारोबारी के साथ हुए विवाद के बीच हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डीजीपी संजय कुंडू को बदलने के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट के इन आदेशों के खिलाफ संजय कुंडू सुप्रीम कोर्ट गए थे। सुप्रीम कोर्ट से उन्हें राहत मिलने के बाद अब सरकार ने भी तबादला आदेशों को वापस ले लिया है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें